अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इराक की राजधानी बगदाद में मुक़्तदा सद्र के समर्थकों ने एक बार फिर अलतहरीर स्क्वायर पर विरोध प्रदर्शन करके सरकार में पाए जाने वाले भ्रष्टाचार को दूर करने और सरकारी पदों में सुधार लाने की मांग की।
अलसोमरिया टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शन करने वालों ने इराक के झंडे हाथों में उठाकर सरकार से दंगों, जवानों की बेकारी और राजनीतिक व आर्थिक परेशानियों को दूर करने की मांग की।
पार्टी के अध्यक्ष मुक़तदा सद्र ने बगदाद में अपने समर्थकों के बीच इस बात की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें मौत की धमकी दी जा रही है उन्होंने कहा कि आतंकवाद इराकी जनता के इरादों को कमजोर नहीं कर सकता।
उन्होंने कहा कि हम वह लोग हैं जो हत्या की धमकियों से नहीं डरते मौत हमारे इरादों को कमजोर नहीं कर सकतीं।
मुक़तदा सद्र ने कहा कि मेरा दावा स्पष्ट और साफ़ है और मुझे इस दौरान अगर हत्या या आतंकवाद का निशाना बनाया गया तो मेरी इच्छा आपसे केवल फातेहा और दुआ है।
मुक़तदा सद्र ने अपने समर्थकों से देश में सुधारात्मक इंक़ेलाब के सामने आने तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी रखने की अपील की।













